बस्ती। बस्ती जनपद के भैसहिया निवासी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के कमान्डेन्ट निशीथ उपाध्याय को उनके योगदान को देखते हुये एनडीआरएफ के स्थापना दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति पुलिस पदक देकर सम्मानित किया गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने उन्हें राष्ट्रपति से हस्ताक्षरित पदक को सौंपा।
निशीथ उपाध्याय को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किये जाने पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिनव उपाध्याय विनय उपाध्याय , अभिषेक उपाध्याय , संजय मिश्रा , राकेश त्रिपाठी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि जनपद के लिये यह गौरव का विषय है।
कमान्डेन्ट निशीथ उपाध्याय को राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान