अपना दल एस ने जयन्ती पर स्वामी विवेकानन्द, माता जीजाबाई को किया नमन्

अपना दल एस ने जयन्ती पर स्वामी विवेकानन्द, माता जीजाबाई को किया नमन्
बस्ती । अपना दल एस की ओर से जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में  लोहिया मार्केेट स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वामी विवेकानन्द जयंती और छत्रपति शिवा जी महाराज की माता जीजाबाई की जयंती मनाया गया।
पार्टी के जिला प्रभारी कौशल सिंह ने कहा कि विवेकवान पुत्र के निर्माण मंें मां की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। हमें महान व्यक्तियों के स्मरण के समय उनकी जन्मदात्री मां का योगदान याद रखना चाहिये।
जंयती पर कार्यक्रम के बाद पार्टी की बैठक हुई जिसमें सांगठनिक मजबूती पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में महिपाल पटेल, प्रदीप पटेल, प्रशान्त कुमार वर्मा, शिवसरन चौधरी, आदर्श पटेल, सुनील पटेल, गोलू पटेल, संजय चौधरी, अभिषेक आर्य, शिवकुमार, सन्तोष कुमार चौधरी, सूरज चौधरी, सन्नी, राजेश चौधरी, रामसजीवन दूबे आदि शामिल रहे।