बस्ती। गुरूवार को हिन्दू युवा वाहिनी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुये सुनील सिंह का सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया। उन्होने पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाने साधते हुये कहा कि भाजपा मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिये 370 हटाने से लेकर नागरिकता संशोधन कानून लाकर लोगों में भय पैदा करना चाहती है। कहा कि हिन्दू के बिना मुस्लिम अधूरा है, मुस्लिम के बिना हिन्दुस्तान अधूरा है।
सुनील सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे सत्ता परिवर्तन के लिये गांव-गांव जाकर लोगों को सपा से जोड़े। भाजपा नेता अहंकार से ग्रस्त होकर स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार जैसे बुनियादी सवालों पर चुप्पी साधे हुये हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में मतदाता भाजपा को करारा जबाब देने का मन बना चुके हैं।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि बस्ती समेत समूचे प्रदेश में लोग सपा की ओर विश्वास से देख रहे हैं, हमें उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा। कहा कि जो लोग हिन्दू युवा वाहिनी भारत व अन्य दलों को छोड़कर सपा में शामिल हुये हैं वे डा. राममनोहर लोहिया, आचार्य नरेन्द्र देव, नेता जी मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संकल्पों, सपनों को गांव-गांव ले जाय , गरीबों की सेवा ही समाजवाद है।
सपा नेता सिद्धार्थ सिंह, राजकपूर यादव, विजय विक्रम आर्य, सौरभ विश्वकर्मा आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा गरीबों का हक और रोजगार छीन रही है। संचालन फूलचन्द्र श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमील अहमद, सिद्धेश सिन्हा, राम प्रकाश चौधरी, हृदयराम यादव, मो. स्वालेह, अब्दुल मोईन, आमिश खान, मोनू यदुवंश, गोपाल यादव, अरविन्द सोनकर, जावेद पिण्डारी, रन बहादुर यादव, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’, रामकृपाल यादव, मुरलीधर पाण्डेय, ब्रम्हदेव यादव, राजेश यादव, अखिलेश यादव, रवि सोनी, मो0 शाहिर, डब्बू यादव, पिन्टू शुक्ल, मौलाना इलियास, अनवर हुसेन शाह, पवन यादव, प्रदीप यादव, अभिषेक यादव, मो. अहमद ‘सज्जू’ सूर्यनाथ गुप्ता, इन्द्रावती शुक्ल, तूफानी यादव, गोरख यादव, संतराम आर्य, मो. हामिद, गोविन्द आर्य, रामसुरेश यादव, देवनाथ यादव, राम अजोर यादव, मो. सलीम, रामचरित यादव, नीरज यादव, बालक यादव, सन्तोष आर्य के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता
हिन्दू युवा वाहिनी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुये सुनील सिंह का सपा नेताओं ने किया स्वागत