बस्ती। बस्ती महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, उपजिलाधिकारी सदर श्री प्रकाश शुक्ल, सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक सदर दयाराम चौधरी, विधायक कप्तानगंज चन्द्र प्रकाश शुक्ल, विधायक महादेवा रवि सोनकर, विधायक हरैया अजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्र, पुष्कर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, अज्जू हिंदुस्थानी, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन सहित अपन्य लोग उपस्थित रहे।
महोत्सव को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि बस्ती की धरती पर अनेक महापुरुषों ने जन्म लिया जिसने भारत को विश्व पटल पर पहचान दिलाई। इस धरती पर आचार्य राम चन्द्र शुक्ल, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना सहित अन्य महापुरुषों ने जन्म लेकर गौरान्वित किया। बस्ती महोत्सव हर वर्ष भव्य रूप लेता रहेगा। इस पवित्र धरती पर राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ किया था। इस दौरान कवि कुमार विश्वास और मैथिली ठाकुर ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मनोरंजन किया।
महोत्सव में टैलेन्ट हंट में लगभग 300 इन्ट्रीज की स्क्रीनिंग कर प्रतिभागियो को मौका मिला। क्राउड फन्डिंग लगातार चलेगा इसके द्वारा कोई भी महोत्सव में योगदान देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करा सकता है। इस महोत्सव में बड़े पैमाने पर वालेन्टियर्स को जोड़ा गया है। एनसीसी और स्काउट सहित अन्य वालेन्टियरो की संख्या चार सौ थी जो सुरक्षा में लगे थे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से महोत्सव परिसर में 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है। ड्रोन कैमरे से भी महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस महोत्सव में पुलिस विभाग हेतु वृहद स्टाल लगाये गए है। इस दौरान भारी भीड़ उपस्थित रही।