>कांग्रेस कार्यकर्ता अनुसूचित जाति के लोगों का भरोसा जीतें- बृजलाल


 अनुसूचित जाति विभाग की मण्डलीय बैठक में सांगठनिक मजबूती पर जोर
बस्ती । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा की  अध्यक्षता में अनुसूचित जाति विभाग की मण्डलीय बैठक सम्पन्न हुई जिसमें बस्ती के साथ ही सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि आजादी के बाद पं. जवाहर लाल नेहरू से लेकर डा. मनमोहन की सरकारों ने दलितों, अनुसूचित लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिये सर्वाधिक कार्य किया किन्तु कुछ क्षेत्रीय और साम्प्रदायिक दलों के झूठे प्रलोभन में आकर दलित समाज के बड़े हिस्से ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। वे अनुसूचित जाति, जन जाति के लोगों को पुनः कांग्रेस की मुख्य धारा में लाने के लिये लगातार सम्पर्क कर रहे हैं। पार्टी नेताओं का आवाहन किया कि वे दलित समाज को जोड़ने की दिशा में निरन्तर पहल तेज करें तभी कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक प्रसाद, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष दयानन्द दुषाध ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि सांगठनिक मजबूती के लिये वे जुट जाय। मजबूत संगठन से ही कांग्रेस अपने लक्ष्य हासिल करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि पार्टी की ओर से इस दिशा में सघन सम्पर्क चलाया जा रहा है।
बैठक को अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश महासचिव स्नेहलता गौतम, अध्यक्ष शिवशंकर, देवेन्द्र सिंह गुड्डू, अमित कन्नौजिया के साथ ही अनिल भारती,  सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल आदि ने सम्बोधित किया। बैठक में नर्वदेश्वर शुक्ल, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ कौशल त्रिपाठी, सुरेन्द्र मिश्र, सचिन शुक्ल, शकुन्तला देवी, गुड्डू सोनकर, लालजीत पहलवान, देवेन्द्र सुमन,प्रदीप कुमार कन्नौजिया, दीपक आर्य, अजय राव, रविन्द्र कुमार, शिवकान्त, धर्मेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, गोपाल कुमार, फैजू भाई, मो. युसुफ कल्लन,  अलीम अख्तर के साथ ही मण्डल के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।