<nकांग्रेस नेता विश्वनाथ पाण्डेय के निधन पर शोक


 बस्ती । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व महामंत्री 65 वर्षीय  विश्वनाथ पाण्डेय का उनके पैतृक गांव परसाजागीर में निधन हो गया।
उनके निधन पर कांग्रेस कार्यालय पर सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कांग्रेस  जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि वे आखिरी सांस तक निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता थे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, पिन्टू मिश्र, प्रमोद द्विवेदी, रफीक खान, देवेन्द्र श्रीवास्तव,  आदित्य त्रिपाठी, गिरजेश पाल, बाबूराम सिंह, राम गोपाल सिंह, रामधीरज      चौधरी, अलीम अख्तर, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ विपिन राय, सचिन शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, देवी प्रसाद पाण्डेय आदि ने दो मिनट का मौन रखकर  विश्वनाथ पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित किया।