अम्बेडकर नगर। टाण्डा आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में कंबल वितरण का आयोजन हुआ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद टांडा अध्यक्ष रेहाना अंसारी ने गरीब असहायों को इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल वितरण की इस कड़ाके की ठंड में गरीब,असहाय, बुजुर्ग, महिलाएं कम्बल पा कर बहुत खुश हुए।जैसे उनको जान मिल गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका टाण्डा अध्यक्ष रेहाना अंसारी ने कहा कि हर जरूरतमंद को कंबल उपलब्ध कराना उनका संकल्प है।जिसके लिए नगर पालिका तत्पर है।नगर पालिका टाण्डा के द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रेहाना अंसारी व अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से गरीब, असहाय महिलाओं को कंबल वितरण किये। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंची हुई थी। जिन्हें एक-एक कर कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर दस्तगीर, वरिष्ट लिपिक निशांत पाण्डेय, जेई नीतू कुमारी एवं कर्मचारी सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
<no title> नगर पालिका अध्यक्ष ने गरीबों में कंबल बांटे___--_ संवाददाता नारद चर्चा( संजय शर्मा)