पौधारोपण कर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन
नजीबाबाद। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के तत्वाधान मे युवाओ की प्रेरणा स्त्रोत प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण किया गया।
रविवार को युवाओ की प्रेरणा स्त्रोत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन पोधारोपण कर मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी की दीर्घ आयु की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेसियो ने पार्टी की गौरवशाली परम्परा से प्रेरणा लेते हुए कांग्रेस संगठन को मजबुत, प्रभावी एंव सक्षम बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एड0 की अध्यक्षता एंव ईलु रिहान एड0 के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम मे शारिब अंसारी एड0, नजम खाॅ, नईमुल अख्तर, शाही अराफात, फराज हुसैन एड0, हिफजुरमान, सलिम कुरैशी, नदीम फारुकी रिहान नवाज एड0, गौरव अग्रवाल, इमरान अंसारी, वसीम अहमद आदि रहे।
<no title>पौधारोपण कर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन