साइकिल रैली में युवा नेता राजीव यादव ने दिखाई ताकत
-युवा नेता राजीव यादव बड़ी संख्या में समर्थको के साथ साइकिल रैली में लिया हिस्सा
बस्ती। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार संतकबीरनगर के युवा नेता राजीव यादव के साथ में भारी समर्थक शामिल हुए। बताते चले कि योगी-मोदी सरकार में युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी, बदहाली और समस्याओं के प्रति समर्पित काकोरी से लेके जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। जिसमे संतकबीरनगर के युवा नेता राजीव यादव ने अपने हजारों समर्थकों के साथ रैली में प्रतिभाग कर अपनी ताकत का एहसास करवाया।
युवा नेता राजीव यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी-योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस सरकार में किसानो की स्थिति काफी दयनीय है। युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है। केंद्र सरकार तानाशाही पुर्ण तरीके से कार्य कर रही है। समाजवादी पार्टी इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है।
इस रैली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल , एमएलसी सुनील सिंह यादव ,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ,युवज़न सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ,लोहिया वाहिनी के राम करन निर्मल मौजूद रहे।