नौतनवा/ महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के दो मुहानघाट से उपनिरीक्षक समय धारी पांडे ने आधा किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। खबरों के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब 6:20 बजे उपनिरीक्षक समय धारी पांडे क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। भ्रमण के दौरान नौतनवा थाना क्षेत्र के दोमुहान घाट के निकट एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया। पास जाकर पूछताछ किया गया। तो उसका जवाब असंतोषजनक आया। तलाशी ली गई तो उसके पास से झोले में रखा आधा किलो गांजा बरामद हुआ। उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस नौतनवा थाने ले आई। जहां पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अब्दुल कलाम निवासी ग्राम बगहा बताया। प्रभारी थानाध्यक्ष नौतनवा गुलाब यादव ने बताया। कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।