सीतापुर.भारत परिषद द्वारा बट्सगंज स्थित कार्यालय पर उपाध्यक्ष स्व. भानू प्रकाश दीक्षित 70 के हृदय गति रुक जाने से निधन पर शोकसभा की गई। सभा में जिलाध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी ने कहा स्व. भानू अच्छे आचरण के खुशमिजाज सामाजिक व्यक्ति थे उनके निधन से बहुत बड़ी क्षति हुई है। संयुक्त मंत्री आकाश राय ने कहा स्व. भानू कलाकार थे उन्होंने जनपद में बनी लघु फिल्म में किरदार भी निभाया था वे उन फिल्मों में अमरता की तरह आज भी नजर आयेंगे। अंत में सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को गहरा दुख सहने की शक्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी। सभा में मुख्य रूप से राष्टीय उपाध्यक्ष वीके सिंह, जिलाध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी, महासचिव डॉ वीरेन्द्र आर्या, सयुक्त मंत्री आकाश राय, अम्बरीश दीक्षित, सुधांशु मिश्रा, आशीष शुक्ला, मुईद अहमद, अन्नी भइया, अनुपमा द्विवेदी, राम कुमार कटियार, वेद प्रकाश कश्यप, निहारिका श्रीवास्तव, शिव बालक त्रिवेदी, विनीता सिंह, पूजा सिंह, डॉ शांति स्वरुप रस्तोगी, सचिन त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
भारत परिषद द्वारा जिला उपाध्यक्ष भानू प्रकाश दीक्षित के निधन पर की शोकसभा