डीएम की अध्यक्षता में सरजू सहकारी चीनी मिल्स लि. की प्रबन्ध समिति की बैठक हुई आयोजित’

डीएम की अध्यक्षता में सरजू सहकारी चीनी मिल्स लि. की प्रबन्ध समिति की बैठक हुई आयोजित’
          लखीमपुl सरजू सहकारी चीनी मिल्स लि0 बेलरायां-लखीमपुर खीरी की प्रबन्ध समिति की बैठक जिलाधिकारी एवं प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में चीनी मिल के सभागार में आयोजित हुई। जिसमें समिति के उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह, संचालक मण्डल के सदस्यों के प्रतिभाग किया।
                   बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पर विस्तार से चर्चा की गई। चीनी मिल के सचिव एवं प्रधान प्रबन्धक सुशील कुमार गोंड ने संचालक सदस्यांें को चीनी मिल की वर्तमान प्रगति के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि अबतक कुल 36.51 लाख कुं0 गन्ने की पेराई हो चुकी है। चीनी परता 10.50 आन डेट तथा 10.22 प्रतिशत टू डेट रहा जबकि गत वर्ष आज की तिथि में आन डेट चीनी परता 9.30 प्रतिशत तथा टू डेट 9.48 प्रतिशत रहा जो गत वर्ष के सापेक्ष लगभग 1.20 प्रतिशत अधिक है।
    प्रधान प्रबन्धक ने अवगत कराया कि 20 जनवरी तक क्रय किये गये गन्ने का भुगतान बैक में भेजा जा चुका है। अबतक कुल 3.66 लाख कुं0 चीनी का उत्पादन हो चुका है। संचालक सदस्यों द्वारा इस सत्र की चीनी की गुणवत्ता गत वर्षो की चीनी के सापेक्ष का अच्छी रहने के लिए काफी खुशी जाहिर की गई। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी शैलेेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सभी को बधाई दी गई। डीएम ने मार्डन क्रय केन्द्र स्थापित किये जाने पर जोर दिया।
         बैठक में चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक/सचिव सुशील कुमार गौड़, उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह, संचालक श्याम सुन्दर पाण्डेय, गुरूमीत सिंह, अशोक चैधरी, विनोद वर्मा, गोेविन्दर सिंह, इन्द्रजीत सिंह, रमाकांत जायसवाल, कुलदीप वर्मा, मुख्य लेखाकार रवि चैधरी, मुख्य अभियंता वीरेन्द्र कुमार, मुख्य रसायनविद राजेश त्रिपाठी, मुख्य गन्ना अधिकारी रमाशंकर आदि उपस्थित रहे।
       बैठक के उपरांत चीनी मिल के गन्ना परिवहन ठेकदारों के साथ जिलाधिकारी ने बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में डीएम ने गन्ना केन्द्रों से समय से उठान कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं किसी भी क्रय केन्द्र से ट्रालों के संचालन न करने हेतु सख्त हिदायत के साथ ही ओवरलोडिंग भी किसी भी दशा में न किये जाने के निर्देश दिये गये। डीएम ने उपस्थित सभी ठेकेदारों से चीनी मिल को ताजा गन्ना उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया