यातायात, पर्यावरण पर हुई निबन्ध प्रतियोगिता स्काउट गाइडो ने दिखाया हुनर


बस्ती।पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहरा विकास क्षेत्र बनकटी के परिसर में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड बस्ती के तत्वाधान में यातायात सुरक्षा एवं प्रबंधन,यदि यह सुन्दर वृक्ष न होते विषय पर पोस्टर,स्लोगन, निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पूर्व माध्यमिक,कन्या पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालय अहरा के कब बुलबुल स्काउट गाइड ने हिस्सा लिया।
स्काउट गाइड के प्रतिभागियों ने यातायात सुरक्षा एवं प्रबंधन, कब बुलबुल ने यदि यह सुंदर वृक्ष न होते,विषय पर पोस्टर, स्लोगन,निबन्ध प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया।
जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय के देख रेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रधानाध्यापिका आशा त्रिपाठी,प्रधानाध्यापिका कंचन चौधरी,अशोक कुमार मौर्य,आशुतोष पाण्डेय,केशवराम,मृदुला, िवजयलक्ष्मी, मंजुला, प्रियंका, अनिता, राम शरण, मंजू, मीनू, विनोद, सीमा,पुष्पलता आदि का योगदान रहा।