जयन्ती पर पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह को किया नमन्


संकट काल में गरीबों की सेवा सच्ची श्रद्धांजलि-महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह को उनकी जयंती पर अपने आवास पर सादगी के साथ याद किया। कहा कि आज कोरोना संकट के समय में उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि गरीबों की जितना संभव हो मदद किया जाय और कोई परिवार भूखा न रहे।
सपा नेता महेन्द्र ने कहा कि उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी के एक कृषक परिवार जन्मे चन्द्रशेखर सिंह ने छात्र नेता के साथ समाजवादी आन्दोलन से जुड़े और प्रधानमंत्री पद पर पहुंचे। उन्होंने भारत की पदयात्रा की।  सन 1977 मे जब जनता पार्टी की सरकार बनी तो उन्होने मंत्री पद न लेकर जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद लिया था। सन 1977 मे ही वो बलिया जिले से पहली बार लोकसभा के सांसद बने। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह को नमन् करने के साथ सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में अनेक गरीब परिवारों में  खाद्यान्न वितरित किया गया। मुख्य रूप से अरविन्द सोनकर, रघुनन्दन साहू, अंकुर यादव, गोपाल चौधरी, शनि गुप्ता, अभय जायसवाल, महेश सोनकर आदि शामिल रहे।